Friday 30 November 2018

Gita Quiz Dated: 30 November 2018

International Gita Mahotsav
Gita Quiz  Dated: 30 November 2018
18 दिन तक चलने वाला महाभारत युद्ध श्री कृष्ण के गीता उपदेश से कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर से शुरू हुआ। उस जगह का नाम बताए जहां ये युद्ध समाप्त हुआ?
प्रश्न से जुडी जानकारी पढें |
महाभारत युद्ध में एक तरफ पांडव थे तो दूसरी तरफ कौरव थे जहाँ पांडव पक्ष के प्रमुख युधिष्ठिर थे तो कौरव पक्ष के प्रमुख दुर्योधन थे युद्ध का नियम होता था के अगर युद्ध की अगुवाई करने वाले राजा या सेनापति को बंदी बना लिया जाए या लड़ते हुए उसकी मौत हो जाए तो विपक्ष को जीता हुआ मान लिया जाता था
18 दिन तक चलने वाला महाभारत युद्ध श्री कृष्ण के गीता उपदेश से कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर से शुरू हुआ
श्री कृष्ण ने युद्ध शुरू करने से पहले अर्जुन से कहा था की इन योद्धाओं को गौर से देख लो ये इस युग के सबसे महान और परक्रमी योद्धा हैं जो इस युद्ध के बाद शायद ही देखने को मिले और आने वाले युगों में ऐसे योद्धा फिर जन्म भी नहीं लेंगे भगवान श्री कृष्ण की इस बात से महाभारत के महायुद्ध की भयानकता का अंदाजा लगा सकते हैं
युद्ध के 18वें दिन भीम दुर्योधन के बचे हुए सभी भाइयों को मार देता है। सहदेव शकुनि को मार देता है। अपनी पराजय मानकर दुर्योधन एक तालाब मे छिप जाता है, लेकिन पांडवों द्वारा ललकारे जाने पर वह भीम से गदा युद्ध करता है। तब भीम दुर्योधन की जंघा पर प्रहार करता है, इससे दुर्योधन की मृत्यु हो जाती है। इस तरह पांडव विजयी होते हैं। और महाभारत युद्ध समाप्त हो जाता है जिस तालाब में दुर्योद्धन छिपा था वह तालाब एकहंस तालाब था वर्तमान में यह तालाब जींद से 5 किमी की दूरी पर जींद-हिसार मार्ग पर गांव ईक्कस में है। 

1 comment: