Tuesday, 10 December 2024

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दंगल में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

12 दिसंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में खेल विभाग की तरफ से दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 4 जोनों के 32 पहलवान भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विजेताओं को सम्मानित करेंगे। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम भी वशिष्ठ अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

यह दंगल कार्यक्रम 12 दिसंबर को दोपहर 1 बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में आयोजित होगा। अम्बाला, हिसार, गुरूग्राम और रोहतक जोन से दो-दो विजेता इस दंगल में भाग लेंगे। विजेता खिलाड़ियों को नगद राशि के रूप में पुरस्कार दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment