Friday, 13 December 2024

श्री गोवर्धन-वृंदावन धाम के गौरांग इंस्टीट्यूट फॉर वैदिक एजुकेशन से भगवद् गीता का अध्ययन अब हुआ आसान!

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 में गौरांग इंस्टीट्यूट फॉर वैदिक एजुकेशन द्वारा ब्रह्मसरोवर पर स्टॉल 780 के माध्यम से भगवद् गीता को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान श्री प्रभुपाद शिष्य डॉ वृन्दावन चंद्र दास ने जीआईवीई गीता ऐप लॉन्च किया, जो मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।

इस ऐप में भगवद् गीता का अध्ययन हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ऑडियो और वीडियो के माध्यम से किया जा सकता है। इसे 27 भागों में विभाजित किया गया है, जहां प्रत्येक भाग लगभग आधे घंटे का है, जिससे कोई भी व्यक्ति अपनी सुविधा अनुसार इसे देख या सुन सकता है।

यह कोर्स विशेष रूप से व्यावहारिक जीवन में गीता के ज्ञान को लागू करने में मदद करता है, चाहे आप डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी, नौकरीपेशा, या विद्यार्थी हों। इसके साथ ही, इस कोर्स में प्रश्नोत्तरी की सुविधा भी है, जिससे आप अपना आत्म-मूल्यांकन कर सकते हैं। कोर्स पूरा करने पर आपको सर्टिफिकेट भी मिलेगा।

No comments:

Post a Comment