Monday, 2 December 2024

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024

“लोक नृत्य वह धरोहर है जो हमारी पीढ़ियों को जोड़ती है। यह वह कड़ी है, जो हमें हमारी मिट्टी से जोड़े रखती है। इन तालों पर थिरकते हुए अपनी संस्कृति से अपने रिश्ते को और मजबूत करें।”

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 में लोक नृत्य और कला का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। यह महोत्सव हमें हमारी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ते हुए, पारंपरिक नृत्य कला के माध्यम से भारतीय संस्कृति की शक्ति को अनुभव करने का एक अवसर प्रदान करेगा। आइए, इस महोत्सव में हमारे लोक नृत्य और संस्कृति का हिस्सा बनें और अपनी मिट्टी से जुड़ें। 🌸💃🕺✨

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का गीता स्थली ज्योतिसर दौरा |

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने गीता स्थली ज्योतिसर में पवित्र स्थल का अवलोकन किया और प्रदेश सरकार द्वारा ₹206 करोड़ की लागत से बन रहे ज्योतिसर अनुभव केंद्र और संग्रहालयों के निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, “हमारे प्रयासों से गीता का संदेश हर पर्यटक तक पहुंचे और महोत्सव के दौरान सभी को गीता का पाठ करने का अवसर मिले।” उन्होंने सीएसआर के तहत महोत्सव को बड़ी संस्थाओं से जोड़ने और एक लोकल तीर्थ यात्रा सर्किट योजना बनाने की बात भी की। 5 से 11 दिसंबर तक आयोजित होने वाला महोत्सव इस बार भक्तिरस से भरपूर होगा, जिसमें प्रसिद्ध संतों और कलाकारों के प्रवचन और कला प्रस्तुतियाँ होंगी।

लोक नृत्य का अद्भुत आयोजन!

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 में, लोक नृत्य ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया! हर कदम में हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की झलक, हर ताल में हमारी लोक परंपराओं का रंग। विविधता में एकता का संदेश देती यह लोक नृत्य की प्रस्तुतियां, हर दिल को भक्ति और खुशी से भर देती हैं।

इस महोत्सव में लोक नृत्य के माध्यम से हम भारतीय संस्कृति के प्राचीन रंगों को नए अंदाज में अनुभव कर रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रधानमंत्री के विजन को साकार होता देख मनोहर लाल गदगद

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार होते देख केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल गदगद हो गए। उन्होंने महोत्सव की बढ़ती हुई भव्यता और धार्मिक महत्व पर प्रसन्नता व्यक्त की। महोत्सव में लोक कलाकारों के प्रदर्शन, शिल्प मेले की खूबसूरत झलक और गीता के उपदेशों के प्रसार से कुरुक्षेत्र का धार्मिक वातावरण और भी समृद्ध हो रहा है।

Sunday, 1 December 2024

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024: दिव्यता, आस्था और शांति का उत्सव

गीता महोत्सव का है अलौकिक आलोक, दिव्यता से भरा, आस्था का हर रूप। प्रभु के उपदेशों में बसी है शांति की छांव, यह उत्सव हर दिल में सुख और प्यार का भाव।

✨

आइए, इस अद्भुत महोत्सव का हिस्सा बनें और गीता के गहरे संदेश को आत्मसात करें, जो हमें जीवन में शांति, सुख और संतुलन की दिशा में मार्गदर्शन करता है।

गीता अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव 2024: आरती के सुरों में समाई शांति और आस्था का अद्भुत अनुभव!"

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 के दौरान ब्रह्म सरोवर के तट पर गूंज रही आरती के सुरों में समाहित है प्रभु श्री कृष्ण के प्रति अपार श्रद्धा और आध्यात्मिक शांति। हर ध्वनि, हर सुर जीवन की धारा की तरह प्रवाहित हो रहा है, और गुरु की महिमा का बखान कर रहा है। यह आरती महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं के दिलों में आस्था और प्रेम का अद्वितीय संदेश फैला रही है।

आइए, इस पवित्र अवसर का हिस्सा बनें और आरती के सुरों में खो जाएं।

Saturday, 30 November 2024

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में सोलावूड के फूलों ने जीता दिल पर्यटकों का

महोत्सव में सोलावुड, बांस व कपड़े के फूलों को पसंद किया पर्यटकों ने, 20 रुपए से लेकर 40 रुपए में मिल जाएगा आकर्षक फूल

गुलाब, चमेली व गेंदे के साथ-साथ अन्य किस्म के फूलों को पीछे छोड़ते हुए लकड़ी व खजूर की छाल से तैयार किए गए रंग बिरंगे फूलों ने पर्यटकों का दिल जीत लिया। ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर लकड़ी से तैयार किए गए लम्बी उम्र के इन फूलों के चारों तरफ कदरदान नजर आए। महज 20 रूपए देकर फूलों की एक छड़ को पर्यटक अपने घर ले जा रहे थे। उनके इन फूलों की कीमत 10 रुपए से लेकर 200 रूपए तक की है।

महोत्सव में पिछले कई सालों से कागज के फूल लाने वाले मध्य प्रदेश के शिल्पकार पवन कुमार अपनी पत्नी राजकुमारी, बेटे मोहित, रोहित व बेटी मुस्कान के साथ स्टॉल नंबर 359 पर अपने दिल की बात को साझा करते हुए कहा कि ब्रह्मसरोवर पर रंग बिरंगे लकड़ी के फूल मौसम को रंगीन बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। रंग बिरंगे फूलों की एक छड़ की कीमत केवल 10 रूपए से लेकर 200 रुपये ही रखी गई है। महोत्सव के हर दिन लकड़ी के इन रंग बिरंगे फूलों के चाहने वालों की तादाद में इजाफा हुआ है। उनके फूलों को खास मेहमानों तक पहुंचाने के लिए सरकार के माध्यम से दी जा रही ऋण सुविधा सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सरकार की इन योजनाओं का वे कभी एहसान नहीं भूल पाएंगी। आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जहां सरकार ने मदद की है, वहीं पर्यटकों ने फूल खरीद कर सरकार की योजनाओं पर अपनी मोहर लगा दी है। उनका कहना है कि वे इस महोत्सव में खास तौर पर फूलों को प्यार करने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए करीब एक दर्जन से ज्यादा वैरायटी के रंग बिरंगे फूल तैयार करके लाए हैं। खजूर की छाल से तैयार किए गए फूलों को सबसे ज्यादा सराहा है।