Showing posts with label Haryana. Show all posts
Showing posts with label Haryana. Show all posts

Monday, 9 December 2024

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 में श्री कृष्ण और राधा द्वारा प्रस्तुत नृत्य प्रदर्शन ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 इस दिव्य प्रस्तुति में श्री कृष्ण और राधा के भावपूर्ण नृत्य और उनकी प्रेम कहानी को अभिव्यक्त करने का अद्वितीय तरीका था। नृत्य के हर कदम और मुद्राओं में भगवान कृष्ण के अनुराग और राधा के प्रति उनकी भक्ति की गहरी भावना थी।

इस नृत्य प्रदर्शन के दौरान, नर्तकियों ने कृष्ण और राधा के अद्भुत प्रेम को अपनी हर हरकत और भावनाओं से दर्शाया। कृष्ण की मुरली की ध्वनि, राधा की नृत्य लहरियाँ, और दोनों के बीच का मधुर संबंध दर्शकों को एक अलौकिक अनुभव दे रहे थे। इन नृत्यों में शास्त्रीय नृत्य की सुंदरता और भक्ति का अद्भुत संगम था।
"कृष्ण और राधा का प्रेम, नृत्य के माध्यम से अनंत विस्तार पाता है"
इस महोत्सव में श्री कृष्ण और राधा के नृत्य प्रदर्शन ने न केवल भारतीय कला और संस्कृति का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया, बल्कि सभी दर्शकों को कृष्ण और राधा के दिव्य प्रेम से भी जोड़ दिया।





Thursday, 5 December 2024

पवित्र ग्रंथ गीता को हर बार पढऩे पर मिलता है नया व्याखान व संदेश:विपुल

 पवित्र ग्रंथ गीता को हर बार पढऩे पर मिलता है नया व्याखान व संदेश:विपुल

भारत के पवित्र ग्रंथ गीता को विश्व प्रसिद्घ ग्रंथ बनाने में गीता मनीषी की अहम भूमिका, केबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने गीता ज्ञान संस्थानम में आयोजित दिव्य गीता सत्संग में की शिरकत
कुरुक्षेत्र 5 दिसंबर हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता को जो कि भारत का ग्रंथ माना जाता था, विश्व का गं्रथ बनाने में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद की अहम भूमिका है। गीता मनीषी ने विदेशों में जाकर गीता का प्रचार-प्रसार किया। केबिनेट मंत्री विपुल गोयल वीरवार गीता ज्ञान संस्थानम में श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा आयोजित दिव्य गीता सतसंग









में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। विपुल गोयल ने दीप प्रज्जवलित व गीता पूजन करके दिव्य गीता सत्संग का शुभारंभ किया और मंचासीन संतों से आर्शीवाद किया। इस मौके पर आयोध्या से आए रामनुजचार्य, धराचार्य, वृंदावन से आए मनोज मोहन शास्त्री, राम मौदगिल तथा भिवानी से मंहत चरणदास उपस्थित रहें।

मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि वर्ष 2014 में केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने पर गाय गीता और गंगा मिशन पर काम शुरू किया गया है। इसके पश्चात हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने पर इस कार्य को आगे बढ़ाया गया। गीता एक ऐसा ग्रंथ है जिसको जितनी बार पढ़ा व सुना जाए नया व्याखान देखने को मिलता है। गीता स्वयं हर सवाल का जवाब है और आज गीता को देश के साथ-साथ विदेशों के लोग भी पढ़ रहे हैं। उन्हें वे भी गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी के साथ लन्दन के हाउस ऑफ कामन में गीता जी को स्थापित करने के साक्षी बने थे। गीता 700 श्लोकों में समाई है, जो जीवन की सार्थकता को बताते है। गीता को विश्व गं्रथ बनाने में स्वामी ज्ञानानंद की अहम योगदान है और उनका जीवन गाय और गीता के प्रति समर्पित है। हरियाणा सरकार भी गीता को प्रोत्साहित कर रही है और आज कुरूक्षेत्र में आयोजित गीता जयंती समारोह का अन्तर्राष्टï्रीय स्वरूप बनने में हरियाणा सरकार के ही प्रयास है।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने मंचासीन संतों का स्वागत करते हुए कहा कि अनेक संत पहली बार कुरूक्षेत्र आए है। वे गीता जयंती में शामिल होने के पश्चात अपने अपने क्षेत्र में गीता का प्रचार-प्रसार करेगें, जिससे जनता में गीता जंयती समारोह में शामिल होने की जिज्ञासा जागेगी। उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र की इस धरा पर भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन के माध्यम से पूरे विश्व को मानवता का संदेश देने वाला दिव्य ग्रंथ गीता दी। गीता में मानव की हर समस्या का समाधान है। इस अवसर पर कार्यक्रम में कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, 48 कोस तीर्थ निगरानी समिति के चेयरमैन मदन मोहन छाबडा, संस्थानम के प्रधान मंगत राम जिन्दल, हंसराज सिंघला, केडीबी सदस्य एमके मौदगिल, गीता महोत्सव प्राधिकरण के सदस्य विजय नरूला, किशोर अग्रवाल, अशोक चावला, प्रदीप मित्तल, बृज गुप्ता, विकास अग्रवाल, प्रदीप सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने गीता पूजन किया।

Sunday, 16 December 2018

media coverage

                                                               Print media coverage


media coverage

Print media coverage

 



media coverage



Print media coverage

 










रशिया और इंडोनेशिया के लोक कलाकार


भारतीय लोक कलाकारों के साथ-साथ रशिया और इंडोनेशिया के लोक कलाकारों ने अपने लोकनृत्यों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण और राधा की लीलाओं के दर्शन करवाने का काम किया। इन लोकनृत्यों को देखकर पंडाल में बैठे सभी दर्शक दंग रह गए और तालियां बजाकर विदेशी कलाकारों का हौसला बढ़ाने का काम किया। 

 

 

महाआरती में राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी

16 दिसंबर। त्रिपुरा के राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी ने ब्रहमसरोवर के पुरुषोतमपुरा बाग में सांयकालीन आरती में भाग लिया। रविवार को महाआरती में राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी व उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने दीप प्रज्जवलित कर महाआरती कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।