Thursday, 28 November 2024

सांयकालीन महाआरती: ब्रह्मसरोवर पर भक्ति की दिव्य छांव!

ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर मंत्रोच्चारण और शंखनाद की ध्वनियों के बीच आयोजित सांयकालीन महाआरती ने सभी को भक्ति और शांति का अद्भुत अनुभव प्रदान किया। यह दिव्य आरती आत्मा को शांति और मन को शुद्धता का अहसास कराती है, जहां हर मंत्र और हर शंखनाद एक नई ऊर्जा का संचार करता है। जगमगाती दीपों और मंत्रों के साथ, यह महाआरती ब्रह्मसरोवर के तट को एक पवित्र और आध्यात्मिक वातावरण में बदल देती है। यह एक अद्भुत अवसर है, जहां भक्ति, शांति और सुकून का संगम होता है।

आइए, हम सभी इस दिव्य आरती का हिस्सा बनें और अपनी आत्मा को शांति की छांव में ले चलें। 🙏🌸

गीता उपदेश स्थली से पूरे विश्व को गीता उपदेशों के माध्यम से मिल रहा है शांति पथ पर चलने का संदेश:कृष्ण बेदी

केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की गीता रन को हरी झंडी देकर किया रवाना, महिला वर्ग में सोनिका और पुरुष वर्ग में रवि बिजना ने जीती गीता रन, गीता रन में सम्मानित किया 4 अंतर्राष्टï्रीय व भीम अवार्डियों को, महिला व पुरुष वर्ग के पहले 10 स्थानों पर आने वाले खिलाडिय़ों को किया सम्मानित
हरियाणा के सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि गीता उपदेश स्थली कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर भगवान श्री कृष्ण ने अवतार के रुप में आकर पूरे विश्व को पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश दिए। इन उपदेशों के माध्यम से ही पूरे विश्व को शांति पथ पर चलने का संदेश मिला है। इस पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को जीवन में धारण करके हर समस्या का समाधान संभव हो सकता है। इन्ही तमाम पहलुओं को जहन में रखकर पूरी मानवता को गीता उपदेशों के प्रति जागरूक करने के लिए ही कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव जैसे कार्यक्रमों का आयोजन सरकार की तरफ से बड़े स्तर पर किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी वीरवार को ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड व जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 पर आयोजित गीता रन कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी पुरुष वर्ग की 10 किलोमीटर और महिला वर्ग की 5 किलोमीटर दौड़ को हरी झंडी देकर रवाना किया। इसके उपरांत केबिनेट मंत्री ने पुरुष और महिला वर्ग में पहले 10 स्थानों पर आने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। केबिनेट मंत्री ने दोनों वर्गों में प्रथम स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 31 हजार रुपए, द्वितीय को 21 हजार रुपए, तृतीय को 11 हजार रुपए और अगले 7 स्थानों पर रहने वाले खिलाडिय़ों को 2100-2100 रुपए की नगद राशि देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में ही अंतर्राष्ट्रीय खिलाडिय़ों को भी सम्मान दिया गया।

ब्रह्मसरोवर की पावन फिजा से विश्व के कोने-कोने तक पहुंचेगा पवित्र ग्रंथ गीता का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में गीता के 18 अध्यायों का पहली बार 18 दिन तक प्रतिदिन ब्रह्म सरोवर के घाटों पर होगा यज्ञ और गीता पाठ, महोत्सव के पहले दिन विभिन्न संस्थाओं ने मंत्रोच्चारण के बीच किया गीता का पाठ
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 के दौरान ब्रह्मसरोवर की पावन फिजा से पवित्र ग्रंथ गीता के संदेश पूरी मानवता तक पहुंंचेंगे। इस ब्रह्मसरोवर पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के प्रयासों से पहली बार महिला घाटों पर लगातार 18 दिन गीता पाठ और हवन यज्ञ किए जाएंगे। इन गीता उपदेशों का संदेश विश्व के कोने-कोने तक पहुंचेगा। अहम पहलू यह है कि इस गीता पाठ और हवन यज्ञ शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रयासों से ही किए जाएंगे। इस नए अध्याय का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के पहले दिन हो चुका है। इसका श्रेय गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद को दिया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के मार्गदर्शन में पहली बार ब्रह्मसरोवर के महिला घाट पर पवित्र ग्रंथ गीता के 18 अध्यायों को लेकर लगातार 18 दिन गीता पाठ और हवन यज्ञ का आयोजन वीरवार को महोत्सव के पहले दिन शुरू हुआ है। इस हवन यज्ञ में शहर की तमाम सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं को गीता पाठ और हवन यज्ञ के लिए आमंत्रित किया गया है और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से अपील की गई है कि इस हवन यज्ञ में आहुति डालने के लिए ब्रह्मसरोवर पर पहुंचे। इन तमाम पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहली बार ब्रह्मसरोवर के अंदर महिला घाट पर पवित्र ग्रंथ गीता के 18 अध्यायों को लेकर प्रतिदिन गीता पाठ और हवन यज्ञ किया जाएगा।

Monday, 25 November 2024

पार्टनर राज्य उड़ीसा का पैविलयन रहेगा आकर्षण का केन्द्र

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में इस बार पार्टनर राज्य के रूप में उड़ीसा को आमंत्रित किया गया है। इस प्रदेश की तरफ से ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक पैविलयन की स्थापना की जाएगी। इस पैविलयन में उड़ीसा प्रदेश की संस्कृति को देखने का अनोखा अवसर मिलेगा। यह पैविलयन भी लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

देश के अलग-अलग राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम छोड़ेंगे महोत्सव में अनोखी छाप

देश के अलग-अलग राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम छोड़ेंगे महोत्सव में अनोखी छाप
जनसम्पर्क विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में नजर आएंगी प्रदेश की तरक्की और योजनाएं,पार्टनर राज्य उड़ीसा का पैविलयन रहेगा आकर्षण का केन्द्र
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 में देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम अपनी अनोखी छाप छोड़ेंगे। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश की संस्कृति को एक ही मंच पर देखने का अवसर मिलेगा। इस महोत्सव को लेकर तमाम कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है और प्रशासन की तरफ से तैयारियां लगातार की जा रही है। इस वर्ष महोत्सव का आयोजन 28 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर तक चलेगा।

Wednesday, 20 November 2024

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 में 17 नवंबर से 27 नवंबर तक ऑनलाइन गीता क्विज, 28 नवंबर को गीता रन, 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक शिल्प और सरस मेला, 5 दिसंबर को पुरुषोत्तमपुरा बाग में गीता यज्ञ, 5 दिसंबर से 7 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार, 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक कला एवं संस्कृति विभाग तथा एनजैडसीसी पटियाला व केडीबी की तरफ से सुबह के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम, 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक कला एवं संस्कृति विभाग तथा एनजैडसीसी पटियाला व केडीबी की तरफ से सायं के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक विभिन्न समाजसेवी और धार्मिक संस्थाओं की तरफ से प्रदर्शनी लगाई जाएंगी, 5 से 11 दिसंबर तक केडीबी की तरफ से कुरुक्षेत्र और पवित्र ग्रंथ गीता को लेकर प्रदर्शनी, 5 से 11 दिसंबर तक हरियाणा साहित्य और संस्कृति अकादमी की तरफ से गीता पुस्तक मेला, 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक हरियाणा पैविलयन, 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक ज्योतिसर व सन्निहित सरोवर पर श्रीमद् भगवद कथा, 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक केडीबी की तरफ से ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में भजन संध्या व आरती, 8 से 10 दिसंबर तक शिक्षा विभाग की तरफ से गीता श्लोकों उच्चारण, वाद विवाद, रंगोली,मेंहदी सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन सन्निहित सरोवर पर किया जाएगा।

Sunday, 28 November 2021

 आयोजन होगा ख़ास 


International Gita Mahotsav
2nd - 19th December 2021